धनोरा: मंडला रोड पर मलखेड़ा गांव में लाखों की चोरी धनोरा और घंसौर थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर हुई चोरी
Dhanora, Seoni | Jun 12, 2026 धनोरा और घंसौर तहसील में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है पुलिस को लगातार चुनौती देते जा रहे हैं लखनादौन मंडला रोड पर स्थित मलखेड़ा ग्राम में सुना मकान देखकर चोरों ने रामकुमार जायसवाल के घर से लगभग 1 किलो चांदी, तीन तोला सोना सहित किसानी सामग्री खरीदने हेतु रखे डेढ़ लाख रुपए चुराकर ले गए. पुलिस ने मामला पंजीवद्ध कर जांच में ले लिया है