खंडवा: 20 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन, अमावस्या से पहले भक्तों का रिकॉर्ड तोड़ हुजूम
अधिकमास के समापन और सोमवती अमावस्या से एक दिन पहले ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। रविवार शाम को ओंकारेश्वर के प्रवेश द्वार से ग्राम पंचायत कोठी तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारों के कारण श्रद्धालुओं को यह दूरी तय करने में करीब एक घंटे का समय लगा।