शुक्रवार को 2:00 जानकारी मिली कि प्रखंड क्षेत्र के बरेब-गोविंदपुर मार्ग की स्थिति इन दिनों बेहद दयनीय हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है।