Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

मदनपुर: महुआईन में शराब पीकर हंगामा कर रहे 2 युवकों को आजन पुलिस ने किया गिरफ्तार

Madanpur, Aurangabad | May 12, 2026
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत आजन थाना पुलिस ने शराब सेवन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महुआईन गांव निवासी सुबोध कुमार, पिता लक्ष्मण सिंह एवं संतोष कुमार, पिता बालेंद्र सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि महुआईन ।

MORE NEWS

एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे आरोपी को आंजन थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार

एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे आरोपी को आंजन थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार

Madanpur, Aurangabad | Jul 27, 2026

मदनपुर के बेला गांव में एमजी कोचिंग के छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी, फलदार पौधे किए वितरीत

औरंगाबाद:दैनिक भास्कर के "एक पेड़ एक ज़िंदगी" अभियान को मदनपुर प्रखंड के बेला गांव में जबरदस्त समर्थन मिला। बेला गांव स्थित एमजी कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने संचालक रविकांत कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कोचिंग में संचालक के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के बीच एक-एक फलदार पौधा वितरित किया गया। पौधे लेने के बाद छात्रों ने हाथों में पौधे और बैनर लेकर जागरूकता प्रभातफेरी निकाली। 

*60 से अधिक छात्रों ने लिया भाग*
इस प्रभातफेरी में 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रभातफेरी बेला तालाब से शुरू होकर पछियारी टोला होते हुए देवी स्थान पहुंची। इसके बाद लोहार बिगहा होते हुए पुनः बेला तालाब पर आकर इसका समापन हुआ। रास्ते भर छात्र "एक पेड़ एक ज़िंदगी" और "आज लगाएं पेड़, कल मिलेगा ऑक्सीजन" के नारे लगाते चल रहे थे।

प्रभातफेरी के समापन पर वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कोचिंग संचालक रविकांत कुमार ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर का यह अभियान बहुत सराहनीय है। अगर हम आज पेड़ लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और ऑक्सीजन मिलेगी। उन्होंने सभी छात्रों से वितरित किए गए पौधों की देखभाल करने का भी आग्रह किया।छात्र-छात्राओं ने भी संकल्प लिया कि वे अपने घर और गांव में इन पौधों को लगाकर उनकी रक्षा करेंगे। इस प्रभात तेरी फ्री में लव कुश कुमार, खुशी कुमारी, जानवी कुमारी ,अमन कुमार, रोशन कुमार ,आयुष कुमार, रौनक कुमार, विक्रम कुमार, प्रीति कुमारी समेत अन्य छात्राओं शामिल रहे

मदनपुर के बेला गांव में एमजी कोचिंग के छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी, फलदार पौधे किए वितरीत औरंगाबाद:दैनिक भास्कर के "एक पेड़ एक ज़िंदगी" अभियान को मदनपुर प्रखंड के बेला गांव में जबरदस्त समर्थन मिला। बेला गांव स्थित एमजी कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने संचालक रविकांत कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कोचिंग में संचालक के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के बीच एक-एक फलदार पौधा वितरित किया गया। पौधे लेने के बाद छात्रों ने हाथों में पौधे और बैनर लेकर जागरूकता प्रभातफेरी निकाली। *60 से अधिक छात्रों ने लिया भाग* इस प्रभातफेरी में 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रभातफेरी बेला तालाब से शुरू होकर पछियारी टोला होते हुए देवी स्थान पहुंची। इसके बाद लोहार बिगहा होते हुए पुनः बेला तालाब पर आकर इसका समापन हुआ। रास्ते भर छात्र "एक पेड़ एक ज़िंदगी" और "आज लगाएं पेड़, कल मिलेगा ऑक्सीजन" के नारे लगाते चल रहे थे। प्रभातफेरी के समापन पर वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कोचिंग संचालक रविकांत कुमार ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर का यह अभियान बहुत सराहनीय है। अगर हम आज पेड़ लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और ऑक्सीजन मिलेगी। उन्होंने सभी छात्रों से वितरित किए गए पौधों की देखभाल करने का भी आग्रह किया।छात्र-छात्राओं ने भी संकल्प लिया कि वे अपने घर और गांव में इन पौधों को लगाकर उनकी रक्षा करेंगे। इस प्रभात तेरी फ्री में लव कुश कुमार, खुशी कुमारी, जानवी कुमारी ,अमन कुमार, रोशन कुमार ,आयुष कुमार, रौनक कुमार, विक्रम कुमार, प्रीति कुमारी समेत अन्य छात्राओं शामिल रहे

Madanpur, Aurangabad | Jul 27, 2026