गभाना: चंडौस पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया, कोर्ट में किया पेश
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव एलमपुरा निवासी राजेश उर्फ राजू, बिट्टू, गांव जहराना निवासी सोनू, मनोज व फत्ते उर्फ दीपक कोर्ट में विचाराधीन अलग-अलग मामलों में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहे थे। जिस पर कोर्ट ने पांच के विरूद्ध वारंट जारी किया था।