जसवंतनगर: नगर के सपा कार्यालय के पास पेयजल पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त, नगर क्षेत्र के हजारों लोग पेयजल संकट में
सपा कार्यालय के सामने अंडर ग्राउंड नाली किनारे पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से हजारों लीटर पानी नाले में बह गया। कटरा खूबचंद, कटरा बुलाकीदास, महलई टोला, कटरा पुख्ता और सरायखाम समेत 500 से अधिक कनेक्शन प्रभावित हुए। हजारों की आबादी जल संकट से जूझ रही है। स्थानीय लोगों ने दूषित पानी और लीकेज की शिकायत कर नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया।