ब्यावर: जतन संस्थान ने ब्यावर में बालश्रम के खिलाफ की कार्रवाई, विभिन्न दुकानों से 7 बच्चों को किया रेस्क्यू
Beawar, Ajmer | Oct 3, 2024 जतन संस्थान ब्यावर राजसमंद की टीम में गुरुवार को बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्यावर में विभिन्न दुकानों पर बाल श्रम कर रहे सात बच्चों को रेस्क्यू किया है। टीम ने उक्त कार्रवाई शहर के अजमेर रोड भगत चौराहा तथा अजमेरी गेट पर की है। टीम रेस्क्यू किए गए बच्चों को सिटी थाने पहुंचा कहां पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है।