Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
No video available

भरतपुर: Bharatpur me hui barish

Bharatpur, Bharatpur | Jul 21, 2020

MORE NEWS

#हिंदी_माध्यम_की_भी_मिली_अनुमति..
भरतपुर। रूपवास ब्लॉक के बंसी पहाड़पुर स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को अब हिंदी माध्यम में भी संचालित करने की अनुमति सरकार ने दे दी है। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरे होने पर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने आतिशबाजी करने के साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत द्वारा इस जनहित के कार्य के लिए किए गए प्रयासों के प्रति आभार जताया।

#हिंदी_माध्यम_की_भी_मिली_अनुमति.. भरतपुर। रूपवास ब्लॉक के बंसी पहाड़पुर स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को अब हिंदी माध्यम में भी संचालित करने की अनुमति सरकार ने दे दी है। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरे होने पर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने आतिशबाजी करने के साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत द्वारा इस जनहित के कार्य के लिए किए गए प्रयासों के प्रति आभार जताया।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 20, 2026

#भरतपुर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन (एटक) की क्षेत्रीय समिति भरतपुर का 15वां तथा भरतपुर एवं लोहागढ़ आगार का 16वां सम्मेलन कॉमरेड करतार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न डिपो के लगभग 300 कर्मचारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड एम.एल. यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया, वहीं प्रदेश महासचिव धर्मवीर चौधरी ने राज्य सरकार से रिक्त पदों को भरने और बस बेड़े में वृद्धि की मांग रखी। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें क्षेत्रीय समिति भरतपुर के अध्यक्ष पद पर कॉमरेड राजेश डागुर, भरतपुर शाखा अध्यक्ष पद पर कॉमरेड सतवीर डागुर तथा लोहागढ़ आगार शाखा अध्यक्ष पद पर कॉमरेड महेंद्र गुर्जर को चुना गया।

#भरतपुर। बयाना उपखंड के मौरोली गांव में सोमवार को 1971 के भारत-पाक युद्ध के अमर शहीद बदन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित हुआ। राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के मुख्य आतिथ्य और गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बैसला की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। ​समारोह के दौरान वक्ताओं ने शहीद बदन सिंह के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया। मुख्य अतिथि और उपस्थित गणमान्य लोगों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा युवाओं से शहीद के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मौरोली गांव में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला।

#महिला_पत्रकार_से_अभद्रता..
भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सवाल करने वाली महिला पत्रकार से अभद्रता.. उच्चैन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खडेरा का मामला.. विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के लगे है आरोप.. भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रशासनिक जांच की खबरों के बीच सोमवार सुबह आनन फानन में पंचायत मुख्यालय पर बुलाई गई थी बैठक.. तभी मौके पर पहुंची महिला पत्रकार के सवालों से असहज हुए अधिकारी और जनप्रतिनिधि..

#महिला_पत्रकार_से_अभद्रता.. भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सवाल करने वाली महिला पत्रकार से अभद्रता.. उच्चैन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खडेरा का मामला.. विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के लगे है आरोप.. भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रशासनिक जांच की खबरों के बीच सोमवार सुबह आनन फानन में पंचायत मुख्यालय पर बुलाई गई थी बैठक.. तभी मौके पर पहुंची महिला पत्रकार के सवालों से असहज हुए अधिकारी और जनप्रतिनिधि..

Bharatpur, Bharatpur | Jul 20, 2026

#5_आरोपियों_को_गिरफ्तार_किया..
भरतपुर। वैर थाना क्षेत्र के सीता गांव में दो महीने पहले एक लेपर्ड को लाठियों से पीट-पीटकर मार डालने और उसके शव को आग में झोंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बनैसिंह पुत्र रामजीलाल उम्र 72 साल, प्यारसिंह पुत्र बनैसिंह उम्र 30 साल, हेमन्त कुमार पुत्र साहबसिंह उम्र 25 साल, मेघसिंह उर्फ मेघल पुत्र गिरधारी उम्र 50 साल व देवीसिंह पुत्र दयाराम उम्र 50 साल जातियान गुर्जर निवासियान सीता थाना वैर को गिरफ्तार कर लिया है। 20 मई को किसान बनेसिंह के घर में घुसे लेपर्ड को ग्रामीणों ने बाहर निकलते ही चादर और तिरपाल से दबोच लिया था। इसके बाद वन विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी के बावजूद उग्र भीड़ ने लाठियां बरसाकर उसकी जान ले ली और शव को आग के हवाले कर दिया, जिसे बाद में वन विभाग की टीम ने जलती आग से बाहर निकाला था। इस बर्बर घटना पर 50 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके तहत पुलिस ने अब 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

#5_आरोपियों_को_गिरफ्तार_किया.. भरतपुर। वैर थाना क्षेत्र के सीता गांव में दो महीने पहले एक लेपर्ड को लाठियों से पीट-पीटकर मार डालने और उसके शव को आग में झोंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बनैसिंह पुत्र रामजीलाल उम्र 72 साल, प्यारसिंह पुत्र बनैसिंह उम्र 30 साल, हेमन्त कुमार पुत्र साहबसिंह उम्र 25 साल, मेघसिंह उर्फ मेघल पुत्र गिरधारी उम्र 50 साल व देवीसिंह पुत्र दयाराम उम्र 50 साल जातियान गुर्जर निवासियान सीता थाना वैर को गिरफ्तार कर लिया है। 20 मई को किसान बनेसिंह के घर में घुसे लेपर्ड को ग्रामीणों ने बाहर निकलते ही चादर और तिरपाल से दबोच लिया था। इसके बाद वन विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी के बावजूद उग्र भीड़ ने लाठियां बरसाकर उसकी जान ले ली और शव को आग के हवाले कर दिया, जिसे बाद में वन विभाग की टीम ने जलती आग से बाहर निकाला था। इस बर्बर घटना पर 50 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके तहत पुलिस ने अब 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 20, 2026