सीतापुर: उरदौली में मच्छर भगाने के चक्कर में चारपाई में लगी अचानक आग, महिला की हुई दर्दनाक मौत
महोली क्षेत्र के उरदौली में मच्छर भगाने के चक्कर में एक महिला की जान चली गई है। जानकारी के अनुसार महिला ने मच्छर भगाने के लिए अंडे की ट्रे को जलाया था और अपनी चारपाई के नीचे रख लिया। इसके बाद महिला सो गई। अचानक बिस्तर अंडे की ट्रे में छू जाने से बिस्तर में आग लग गई और महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां महिला की मौत हो गई।