अनूपपुर: भारी बारिश से सजहा पुलिया टूटी, स्विफ्ट डिजायर कार बही, महिला का शव मिला, SDRF टीम मौके पर
जिले के रीवा-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर किरर घाट स्थित सजहा पुलिया भारी बारिश के कारण पूरी तरह टूट गई, जिससे अनूपपुर-अमरकंटक मार्ग का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बहाव के बीच स्विफ्ट डिजायर (क्रमांक MP 65 C 1047) पुल पार कर रही थी, तभी पानी के तेज बहाव में बह गई। बताया जा रहा है कि कार में 4 से 5 लोग सवार थे।