हरदा: गाड़ी को साइड देने के विवाद में मारपीट, मुख्य आरोपी आदर्श गिरफ्तार; घंटाघर बाजार में कान पकड़कर लगवाई उठक-बैठक।
Harda, Harda | Jul 3, 2026 शहर के घंटाघर क्षेत्र में गाड़ी को साइड देने की मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। कार सवार तीन युवकों ने एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट की और उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।