भुसावर: घाटरी में सर्व समाज की महापंचायत, खातेदारी भूमि पर कथित रास्ता निकालने के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई
उपखंड क्षेत्र के गांव घाटरी में बुधवार को सर्व समाज की महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत में घाटरी जोन के अंतर्गत एक क्रेशर संचालक पर खातेदारी भूमि से कथित रूप से जबरन रास्ता निकालने तथा भूमि स्वामी को बाउंसरों के माध्यम से डराने-धमकाने के आरोपों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।