गुना नगर: ग्राम कानोन: खरीफ फसलों की बोनी के बाद आवारा मवेशी बने किसानों के लिए मुसीबत, ग्रामीण रातों-रात शहर में छोड़कर जा रहे है
खरीफ फसलों की सुरक्षा को लेकर किसान आवारा मवेशियों से परेशान हैं। 1 जुलाई की रात बजरंगगढ़ के ग्राम कानोन के किसान 25–30 मवेशियों को गुना की ओर ले जा रहे थे। गौसेवकों ने उन्हें शहर के बजाय जंगल में छोड़ने की सलाह दी, लेकिन किसानों ने देर रात बिजी रोड स्थित पुल के नीचे मवेशियों को छोड़ दिया। मामला किसानों की मजबूरी और आवारा मवेशियों की गंभीर समस्या है।