पट्टी: दोनई गांव में बारात में शामिल होने गए तीन युवकों पर हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खंड क्षेत्र के दोनई गांव में बीती रात एक शादी समारोह में शामिल होने आए तीन युवकों पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सुखऊ दुबौली गांव निवास