नवगछिया के सब्जी पट्टी स्थित एसबीआई एटीएम में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 30 हजार रुपये निकाल लिये गये। गोसाइंगांव निवासी अनिल कुमार दास ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात युवक ने धोखे से उनका एटीएम बदल दिया और बाद में तीन बार में 30 हजार रुपये निकाल लिये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।