अकबरपुर: माती पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की हुई शुरुआत, 42 मामले आए, 4 मामलों में हुआ आपसी सुलह समझौता
माती पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरूआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में की गई । नई किरण में 42 मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझानें के बाद 4 परिवारों में आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना में आगे की तिथि दी गयी।