नोखा: बिदासरिया गांव की रोही में शराब तस्करों ने कांस्टेबल पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की, दुस्साहस का मामला
Nokha, Bikaner | Apr 4, 2026 नोखा के जसरासर थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब तस्करों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक कांस्टेबल पर मोटरसाइकिल चढ़ाने की कोशिश की। थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि बिदासरिया गांव की रोही में संदिग्ध बोलेरो गाड़ी की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। गाड़ी में अवैध शराब भरी हुई थी और एक मोटरसाइकिल सवार भी साथ चल रहा था। पुलिस ने गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया त