आज दिनांक 05अक्टूबर 2026 को आगामी दुर्गा पूजा एवं त्योहारों के अवसर पर शांति, विधि-व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से एक शांति समिति एवं पूजा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। उक्त बैठक में चेवाड़ा क्षेत्र के शांति समिति एवं विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि पूजा एवं विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक पूजा समिति को सुरक्षा व्यवस्था के सहयोग हेतु अनिवार्य रूप से 50 स्वयंसेवकों को तैनात करना होगा। संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा इन सभी स्वयंसेवकों को पहचान पत्र (I-Card) निर्गत किया जाएगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा बिना प्रशासनिक लाइसेंस के कोई भी पूजा पंडाल स्थापित नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, विसर्जन जुलूस के पारंपरिक रूट में किसी भी परिस्थिति में कोई बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी। पंडालों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अश्लील गानों और अश्लील नृत्य प्रदर्शन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। जागरण या अन्य किसी भी धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के लिए प्रशासन से पूर्वानुमति लेना अनिवार्य होगा। सभी पूजा समितियों को तय विसर्जन मार्ग और निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करना होगा। त्योहारों के दौरान शहर में यातायात सुचारू रूप से चलाने और जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस उपाधीक्षक यातायात को विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है। आवागमन बाधित न हो, इसके लिए पूजा पंडाल मुख्य सड़क से हटकर बनाए जाएंगे। पर्याप्त एवं सुरक्षित प्रकाश (लाइट) की व्यवस्था स्वयं पूजा समिति द्वारा की जाएगी। भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पंडालों में महिलाओं और पुरुषों के लिए प्रवेश व निकास के अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी पूजा समितियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं तथा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन कर पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
Bihar Police
#samratchoudhary
#CMSamrat
1 views | Sheikhpura, Bihar | Oct 5, 2026