हरिहरगंज: पलामू एसपी के निर्देश पर हरिहरगंज तथा पीपरा पुलिस ने कौवाखोह टोल प्लाजा पर चलाए वाहन चेकिंग अभियान
दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोह स्थित हरिहरनाथ टोल प्लाजा पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरिहरगंज और पीपरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया।