जमुई: पच पहाड़ी के पास बराती से भरा बोलेरो पेड़ से टकराई पांच घायल सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 20, 2024 पच पहाड़ी के पास एक तेज रफ्तार बराती से भरा बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिस पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान खैरा प्रखंड के झुंडों गांव निवासी विकास कुमार, रुपेश कुमार, विक्की कुमार, जगदीश पासवान तथा मुरारी रविदास के रूप में की गई है।