सांगानेर: जयपुर के अनंतपुरा गांव स्थित हनुमान नगर में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात की चोरी की
जयपुर के अणतपुरा गांव स्थित हनुमान नगर में एक सूने मकान में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी, सोने के जेवर और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़िता सुमन देवी सैनी ने थाना प्रभारी को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।