बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक हुए न्यायिक कार्य से विरत
जिला बार एसोसिएशन सभागार मे अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध मे शनिवार को एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक मे ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में चर्चा की गई साथ ही साथ अधिवक्ता विनय कुमार तिवारी व अधिवक्ता रेवती रमण मिश्र द्वारा दिए गए प्रत्यावेदन पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।