बहराइच: सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर आइसोलेटर बदलने के कार्य के चलते दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति
बहराइच शहर के सिविल लाइन विद्युत केंद्र पर शनिवार को आइसोलेटर बदलने का कार्य किया जा रहा है। उपखंड अधिकारी इं. मुकेश कुमार ने बताया कि आइसोलेटर बदलने के कार्य के चलते दोपहर 2 बजे तक विद्युत सप्लाई पंचवटी, माधवरेती, वीआईपी, फायर स्टेशन, दीवानी कचेहरी, नवोदय, टेलीफोन आदि क्षेत्रों में विद्युत आकृति बाधित रहेगी।