हसनगंज: उन्नाव के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज टोल के पास अज्ञात कार की टक्कर से बाइक पर सवार 3 लोग हुए घायल
थाना अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ कानपुर हाईवे पर आज बुधवार को दोपहर 1:00 बजे नवाबगंज टोल के पास एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,हालांकि स्थानीय लोगों ने घटना के एंबुलेंस की मदद से घायलों को उन्नाव नवाबगंज CHC अस्पताल में भर्ती करवाया