बक्सर जिले में आईसीयू और डुमरांव में एमएनसीयू का संचालन सुनिश्चित करने को लेकर समाजसेवी हरेकृष्ण सिंह यादव 12 फरवरी से 15 फरवरी तक ब्रह्मपुर से पटना तक की 100 किलोमीटर से भी अधिक की पदयात्रा करेंगे। यह वीडियो शुक्रवार की सुबह 10 बजे का है। उन्होंने कहा कि जिले के सदर अस्पताल में आईसीयू और डुमरांव में एमएनसीयू पिछले कई वर्षों से बनकर तैयार है।