डुमरा: सीतामढ़ी में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता के लिए रथ रवाना
सीतामढ़ी: जिले में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक करेगा।