हैदरगढ़: सिद्धौर में नकली वन दरोगा पर धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज, वन विभाग व पुलिस टीम कर रही है जांच
सिद्धौर में एक कथित नकली वन दरोगा ने पिंटू ज्वैलर्स के मालिक से 1.77 लाख रुपए के जेवर ठग लिए। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर असंद्रा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला मंगलवार को सामने आया जब आरोपी घेराबंदी के दौरान फरार हो गया। मामले में वन विभाग की भी जांच तेजी से जारी है।