गोमिया: गोमिया में कांग्रेस का भव्य जनसंवाद, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर ज़ोर
Gumia, Bokaro | May 31, 2026 गोमिया में बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल माहथा के नेतृत्व में कठारा पंचायत स्थित मजदूर यूनियन कार्यालय में रविवार समय लगभग साढ़े तीन बजे भव्य जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रेमराज, अशोक मिश्रा, इजराफिल तथा महिला कांग्रेस की नेत्रियों सहित अन्य नेताओं का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।