देवसर: मानसी महिला मंडल ने हिंडालको महान में सामाजिक सेवा के लिए फन फेयर आयोजित किया
हिंडालको महान में हर वर्ष की तरह इस बार भी मानसी महिला मंडल द्वारा फन फेयर का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम में कंपनी के कर्मचारियों ने फ़ूड स्टॉल और फन गेम्स के साथ हिस्सा लिया, वहीं CSR विभाग से जुड़े स्वयं सहायता समूहों ने भी अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए।