धमतरी: रुद्री में 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
रुद्री थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रुद्री निवासी मोहित साहू के 19 वर्षीय बेटे ने आज सोमवार को घर में फांसी लगा लिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही पोस्टमार्टम के बाद उसका उनके परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है।