बड़वानी: ग्राम लोनसरा खुर्द में कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जनभागीदारी से जल संचय के लिए किया बोरी बंधान
बडवानी जल संचय जन भागीदारी एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आज रविवार को ग्राम पंचायत लोनसरा खुर्द में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्रामवासियों के साथ सामूहिक श्रमदान कर श्रृंखलाबद्ध बोरीबंधान का कार्य किया। साथ ही जल संरक्षण का संकल्प लेकर सामुदायिक सहभागिता की मिसाल पेश की। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर इस कार्य में हिस्सा लिया।