सिवनी: धूमा वन मंडल के कर्मचारियों पर आदिवासी परिवार ने बदसलूकी और झूठे केस लगाने का आरोप लगाया
Seoni, Seoni | Apr 25, 2026 सिवनी के धूमा वन मंडल में सिलेटोला गांव के एक आदिवासी परिवार ने वन कर्मचारियों पर महिलाओं से बदसलूकी और झूठे केस दर्ज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को सिवनी कलेक्ट्रेट पहुंचे परिवार का कहना है कि वे वर्षों से जमीन पर काबिज हैं, लेकिन वन विभाग उक्त जमीन को जंगल की जमीन बता कर उन्हें उस जमीन से बेदखल करना चाहता है।