बरेली: जिला पीलीभीत थाना देवरनिया क्षेत्र की 10 वर्षीय अंजलि ई रिक्शा पलटने से हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
जिला पीलीभीत की थाना देवरनिया गांव बिहारीपुर हीरा के रहने वाली 10 वर्ष अंजलि के पिता राकेश ने जिला अस्पताल में बताया कि वह ई-रिक्शा से दवाई लेकर पीलीभीत से घर लौट रहे थे ई रिक्शा पलट गया जिससे अंजलि उसमें बैठे अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए अंजलि की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे बरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया