बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट पुलिस से शिकायत
कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।