बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बेग हॉस्पिटल के पास दबंगों ने युवक को जमकर बेरहमी से पीटा
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बेग अस्पताल के पास दबंगो ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।