बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा बल्लिया रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई रिक्शा को मारी टक्कर दो युवकों की हुई मौत
भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा बल्लिया रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा में सवार दो युवकों के पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।