चूरू जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा विंग द्वारा ईट हेल्दी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को खाद्य सुरक्षा संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने गुरुवार शाम बताया कि चूरू जिले में ईट हेल्दी अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।