शिवपुरी नगर: ऑटो से उतरते ही मोबाइल गायब, एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई मदद की गुहार
शिवपुरी जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के निवासी राजकुमार मोगिया (पुत्र चुन्नीलाल मोगिया) का मोबाइल ऑटो में सफर के दौरान गिर गया। बताया जा रहा है कि राजकुमार मोगिया ग्वालियर बायपास से ऑटो में बैठकर एसपी ऑफिस शिकायत करने आ रहे थे। जब वे ऑटो से उतरे और अपने मोबाइल को देखा, तो वह उनके पास नहीं मिला। तब तक ऑटो वहां से जा चुका था।