शामली: पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शामली पुलिस लाइन में आयोजित हुआ मेडिकल कैंप
Shamli, Shamli | Apr 27, 2026 सोमवार शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस लाइन शामली परिसर में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंप में मौजूद लोगों की जांच करते हुए आवश्यकतानुसार दवाईंया भी वितरित की। अधिकारियों ने बताया कि कैंप का उद्देदश्य कर्मचारीगण को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।