देवेंद्रनगर: रेनबो पब्लिक स्कूल देवेन्द्रनगर के चार छात्रों का संभाग लेवल वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हुआ चयन
वार्षिक खेल कैलेंडर 2024 के अनुसार पन्ना जिले में स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। 26 जुलाई 2024 को खेल कैलेंडर अनुसार 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक की वेट लिफ्टिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। वेट लिफ्टिंग की तीनों वर्ग की प्रतियोगिता नजरबाग मैदान पन्ना में संपन्न हुई।