चूरू: डीजे कोर्ट के सामने न्यायिक कर्मचारियों ने शुरू किया आमरण अनशन, ज़िले की 25 अदालतों का काम हो रहा प्रभावित
Churu, Churu | Jul 24, 2025 चूरू डीजे कोर्ट के सामने गुरुवार को कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर अब आमरण अनशन शुरू किया गया है। यहां 7 वें दिन भी न्यायिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे और धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। न्यायिक कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर होने की वजह से जिले के 25 न्यायालयों में लगभग सभी काम ठप्प हैं।