चूरू: औद्योगिक क्षेत्र में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत लगाए गए 500 पौधे, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक ने किया पौधारोपण
Churu, Churu | Jul 24, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर 12 बजे औद्योगिक क्षेत्र चूरु में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत 500 पौधे लगाए गए । समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक नगेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने क्षेत्र में पौधा लगाना चाहिए। जिससे आगे जाकर ये पौधा ही आपको छाया ओर शुद्ध वातावरण देगा। डॉ. मुमताज अली ने कहा कि पौधा लगने से वनों का सरंक्षण होता है।