जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय इण्टर कॉलेज में मंगलवार शाम 4:00 बजे मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पेंटिंग एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान में मतदाता पंजीकरण करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया।