शहपुरा: शहपुरा के वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना की तैयारियां पूरी
शहपुरा के वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह योजना को लेकर तैयारी सोमवार शाम 6:00 बजे तक पूरी कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 12 मई 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह योजना में युवक युवतियों के 200 जोड़ों का अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विवाह किया जाएगा ।