"मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिहारीगंज थाना परिसर में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। परेड में शामिल चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध, संदिग्ध गतिविधियों और सामाजिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने की अपील की गई।"