भोगनीपुर: मावर के निकट अनियंत्रित डंफर ने स्कूटी और स्कूली बस में मारी टक्कर, तीन छात्र समेत चार घायल
भोगनीपुर के मावर गांव के निकट बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अनियंत्रित डंफर ने स्कूटी में टक्कर मारने के बाद स्कूली बस में टक्कर मार दी। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला गया। हादसे में स्कूटी सवार पुखरायां के सुमित सचान, छात्र हाजीपुर के सोमिल, रोहन रोहित घायल हो गया। घायलों का सीएचसी देवीपुर में उपचार किया गया है।