शिवपुरी: सिरसौद खोड सड़क मार्ग पर कुत्ते से टकराई बाइक, चालक हुआ घायल
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद-खोड़ सड़क मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक के सामने अचानक एक आवारा कुत्ता दौड़कर आ गया, जिससे टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मनोज लोधी निवासी मामौनीकलां,सिरसौद गांव से अपने घर वापस जा रहे थे।