अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में भाजपाईयों ने जयंती पर जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी को याद किया, उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया
Almora, Almora | Jul 6, 2025 जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती धूमधाम से मनाई। मुख्यालय में रविवार को कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। नगर के होटल सभागार में दोपहर करीब 02 बजे आयोजित गोष्ठी के दौरान मेयर अजय वर्मा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश हित के लिए कार्य किए।