Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
entv
No video available
शिमला शहरी: फोटो और नाम के साथ कोई और चला रहा है आपका फेक फेसबुक अकाउंट, ऐसे करें डिलीट
Shimla Urban, Shimla
| May 16, 2023
#other
MORE NEWS
शिमला प्रदेश में 75 से कम संख्या वाले 10 कॉलेज हुए विलय, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश देखिए।
Shimla Urban, Shimla | Jun 5, 2026
राज्यपाल करेंगे अंतर्राष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल का शुभारंभ, मुख्यमंत्री करेंगे समापन समारोह की अध्यक्षता 8 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल का शुभारंभ राज्यपाल हिमाचल प्रदेश कवीन्द्र गुप्ता करेंगे और महोत्सव का समापन मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों द्वारा होगा। इसके अलावा 09 जून को विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, 10 जून को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व 11 जून को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा विभिन्न खेल व अन्य प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहेंगे। 8 से 12 जून, 2026 तक आयोजित होने वाली पांच सांस्कृतिक संध्याओं के अंतर्गत प्रथम सांस्कृतिक संध्या मशहूर बॉलीवुड पार्श्व गायक शबाब साबरी, द्वितीय सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड पार्श्व गायक ज्योतिका टांगरी, तृतीय सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग कुलदीप शर्मा, चौथी संध्या मशहूर पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर व अंतिम सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक जस्सी गिल व बबल राय के नाम रहेगी। अन्य आकर्षणों के तहत तिब्बत प्रदर्शन कला संस्थान व उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा आर्ट फेस्टिवल, माई चैंपियन डॉग शो, हेल्थी बेबी शो, श्यामला मंथन, श्यामला मुशायरा, श्यामला कवि गोष्ठी, एंटी चिट्टा अंडर-21 जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, लाइव बैंड शो, महा नाटी, छम्म नृत्य, वॉयस ऑफ माउंटेन, फैशन शो, मलखंभ, जुम्बा, शिमला स्वाद महोत्सव, हॉट एयर बैलून शो, हेलीकॉप्टर जाय राइड, शिमला ग्रीष्मोत्सव फिल्म फेस्टिवल, सड़क सुरक्षा पर विशेष जागरूकता अभियान व श्यामला रंग मच उत्सव मुख्य आकर्षण रहेंगे। ...000...
Shimla Urban, Shimla | Jun 4, 2026
नीरज भारती ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार जी को और जिला अध्यक्ष अनुराग ठाकुर जी को मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है.....😇🙏🏼 नीरज भारती दिनांक: 04 जून 2026 प्रति, श्री विनय कुमार जी विधायक एवं अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिमला, हिमाचल प्रदेश विषय: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र महोदय, मैं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत कर रहा हूं। यह निर्णय मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है, क्योंकि मैंने हमेशा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया है। हमने, हजारों समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ, भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मजबूती से संघर्ष किया तथा कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए दिन-रात मेहनत की। किन्तु निराशा के साथ कहना पड़ रहा है कि वर्तमान राज्य सरकार, माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के नेतृत्व में कार्यशैली एवं व्यवस्था से मैं स्वयं को अत्यंत असंतुष्ट महसूस करता हूं। पिछले साढ़े तीन वर्षों में सरकार ने उन मेहनती, संघर्षशील एवं समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश किया है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में पार्टी का झंडा मजबूती से उठाए रखा और कांग्रेस सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुर्भाग्यपूर्ण है कि अनेक जमीनी स्तर के, निष्ठावान एवं हार्डकोर पार्टी कार्यकर्ता स्वयं को उपेक्षित, अनसुना और हाशिये पर महसूस कर रहे हैं। जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए संघर्ष किया, जनता के बीच लड़ाई लड़ी और कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने के लिए अपना समय, ऊर्जा और सम्मान दांव पर लगाया, आज वही कार्यकर्ता स्वयं को असहाय एवं उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ती यह दूरी निराशा और हताशा का कारण बनी हुई है। इन्हीं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए तथा वर्तमान स्थिति के साथ स्वयं को सामंजस्य स्थापित करने में असमर्थ पाते हुए, मैं अपने संगठनात्मक दायित्व से स्वयं को अलग करना उचित समझता हूं। मैं पार्टी नेतृत्व एवं सभी साथियों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी और विश्वास प्रदान किया। मुझे आशा है कि भविष्य में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की भावनाओं और समस्याओं को गंभीरता से सुना और समझा जाएगा। कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें। भवदीय, नीरज भारती उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी
Shimla Urban, Shimla | Jun 4, 2026
वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने
Shimla Urban, Shimla | Jun 4, 2026
वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने
Shimla Urban, Shimla | Jun 4, 2026