बहराइच: घंटाघर विद्युत उपकेंद्र के मूंगफली मंडी, राज मार्केट, सोनार मंडी में 22 और 23 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
घंटाघर विद्युत उपकेंद्र से मूंगफली मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों मे पोषित विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 22 और 23 मई को विद्युत कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिसके चलते उपखंड अधिकारी की ओर से बुधवार शाम को बताया गया है कि 22 और 23 में को प्रातः 6 बजे से अपराह्न 1 बजे तक मूंगफली मंडी राज मार्केट सोनार मंडी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।